Mandi: सराज में बादल फटने से तबाही: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रभावितों को दिया भरोसा, सरकार हरसंभव सहायता करेगी

Date:

--Advertisement--

बादल फटने की घटना के बाद सराज क्षेत्र में आई बाढ़ और भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रभावित क्षेत्र बाड़ा पहुंचे। उन्होंने पंचायत घर बाड़ा में स्थानीय लोगों से मिलकर उनका दुःख-दर्द साझा किया और उन्हें इस कठिन समय में प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और सभी प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता जन-जीवन को सामान्य करना और प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। मुकेश अग्निहोत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और जरूरतमंद लोगों तक तुरंत राहत सामग्री पहुंचाई जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।