Mandi: हर पीड़ित के साथ सरकार: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राहत शिविर में बांटा भरोसा

Date:

--Advertisement--

शनिवार प्रातः हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग निरीक्षण कुटीर, बाड़ा में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया। यह राहत शिविर हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए स्थापित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं में कोई कमी न आने दी जाए।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सरोआ क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और बाढ़ के कारण जल शक्ति विभाग की योजनाओं व सड़कों को हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री का यह दौरा यह दर्शाता है कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है और राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।