Kangra: कांगड़ा का बेटा साहिल देशभर में चमका: GPAT 2025 में हासिल की 971वीं रैंक

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कठोग स्थित लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी. फार्मेसी अंतिम वर्ष के छात्र साहिल ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 971 प्राप्त की है। यह परीक्षा देशभर के फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें इस वर्ष 62,275 छात्रों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच साहिल की यह उपलब्धि संस्थान और क्षेत्र दोनों के लिए गर्व का विषय बनी है।

साहिल की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधक डॉ. रण सिंह और प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. एम. एस. आशावत ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने साहिल की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। संस्थान ने साहिल के प्रदर्शन को गौरव का क्षण बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।