Kangra: विधायक केवल सिंह पठानिया ने रच्छयालु पंचायत में जनसंवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 1 जुलाई 2025 – शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को पंचायत रच्छयालु का दौरा किया, जहां उन्होंने एक जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने हैंडपंप में स्थापित की गई विद्युत संचालित मोटर का विधिवत उद्घाटन किया और इसे स्थानीय जनता को समर्पित किया। क्षेत्रवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

जनसंवाद के दौरान विधायक पठानिया ने कहा कि वे खुद को जनता का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि सेवक मानते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में शाहपुर क्षेत्र में निरंतर विकास हुआ है, जो जनता के सहयोग और अधिकारियों की मेहनत से संभव हो पाया है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और समर्पण से क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य पूरे किए जा सके हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार ने तत्परता से राहत कार्य किए और जनता के साथ खड़ी रही। एयरपोर्ट विस्तार योजना के अंतर्गत रच्छयालु पंचायत के लगभग 125 प्रभावित परिवारों को ₹177 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परिवारों को विस्थापित होना पड़ा है, उन्हें सरकार द्वारा पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने यह जानकारी भी दी कि प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए 100 कनाल क्योडिया की सरकारी भूमि चिन्हित की गई है। इस भूमि पर इन परिवारों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ पुनः बसाया जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी स्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े हैं और उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

इस कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी करतार चंद, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ बलवीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, पंचायत प्रधान संजू देवू, उपप्रधान मुख्त्यार सिंह पम्मू, दुर्गा दास और पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने विभिन्न जनसमस्याओं को भी उठाया, जिनके समाधान का आश्वासन विधायक ने मौके पर ही दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।