Chamba: डल्हौज़ी में आधी रात को पंजाब नंबर की कार से मिला चिट्टा, तीन युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

डल्हौज़ी पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाष चौक पर चिट्टा तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। पुलिस ने पंजाब नंबर की एक निजी कार में सवार तीन युवकों से 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जसपाल सिंह (24), कमलजीत सिंह (23) और समीर (22) के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब के जिला फिरोजपुर के मलावाला गांव व डाकघर से संबंधित हैं। पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक पंजाब से चिट्टा लेकर डल्हौज़ी आ सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर एएसआई देवेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ सुभाष चौक पर देर रात नाका लगाया।

रात करीब 2 बजे डल्हौज़ी बस स्टैंड से एक कार सुभाष चौक की ओर आती दिखी। कार सवार युवकों ने पुलिस को देखकर घबराहट दिखाई, जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पूछताछ के दौरान जब उनसे गाड़ी के कागजात और डल्हौज़ी आने का कारण पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

संदेह के आधार पर पुलिस ने कार और युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत तीनों को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई की पुष्टि डल्हौज़ी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।