Kangra: फतेहपुर में दिल दहला देने वाली त्रासदी: 14 साल के बेटे ने 24 घंटे में किया पिता और भाई का अंतिम संस्कार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की नंगल पंचायत से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया है। यहां एक ही परिवार के दो सदस्यों की बाढ़ में मौत हो गई, और 14 वर्षीय बेटे कर्णवीर ने मात्र 24 घंटों के भीतर अपने पिता और भाई का अंतिम संस्कार किया। यह त्रासदी मनूणी खड्ड में आई बाढ़ के कारण हुई, जिसमें संजय कुमार और उनका बेटा नितिन कुमार बह गए थे।

Advertisement – HIM Live Tv

संजय कुमार का शव वीरवार को बरामद कर लिया गया था और शुक्रवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, शुक्रवार शाम को ही बेटे नितिन का शव भी मनूणी खड्ड से मिला, जिसे शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। शनिवार देर शाम नितिन का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांववासी जब श्मशानघाट पहुंचे तो वहां संजय की अधजली चिता की राख अब भी सुलग रही थी, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। उस 14 वर्षीय बेटे की हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है जिसने 24 घंटे में अपने पिता और भाई दोनों की चिताएं खुद मुखाग्नि देकर विदा कीं।

इस दर्दनाक हादसे में नंगल पंचायत के ही खंडौण गांव का एक और युवक परमजीत सिंह, पुत्र नेक राम भी लापता था। उसकी तलाश जारी थी और रविवार सुबह उसका शव भी बरामद कर लिया गया। दोपहर बाद परमजीत का अंतिम संस्कार भी उसके पैतृक गांव में किया गया। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फतेहपुर, विश्रुत भारती ने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है। साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नदी-नालों की ओर न जाए और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करे।

पंचायत समिति के सदस्य जितेंद्र पठानिया ने कहा कि परिवार के मुखिया और बड़े बेटे की एक साथ मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। उन्होंने कर्णवीर की हिम्मत को सराहते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को अतिरिक्त सहायता देने की भी मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।