Himachal: पहाड़ों में जानलेवा स्टंट! चलती कार से बाहर निकलकर रील बना रहे थे युवक-युवती, वीडियो वायरल

Date:

--Advertisement--

प्रदेश में इन दिनों गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, लेकिन कुछ पर्यटक रोमांच और सोशल मीडिया लोकप्रियता के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला नेशनल हाईवे-503 पर मुबारकपुर से रानीताल के बीच स्थित ढलियारा के तीखे और खतरनाक मोड़ों पर सामने आया है। इस घटना में एक युवक और युवती को चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बिना सीट बेल्ट लगाए हुए थे और तेज रफ्तार में चलती गाड़ी से बाहर झुककर रील बना रहे थे। इस लापरवाही भरे व्यवहार के दौरान उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि यह हरकत कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। वीडियो को पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है और स्थानीय लोग इन मोड़ों को ‘खूनी मोड़’ के नाम से जानते हैं। अब तक यहां दर्जनों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के दृश्य अब आम हो गए हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक नियमों की अनदेखी कर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने में लगे रहते हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार की हरकतें न सिर्फ खुद उनके लिए बल्कि अन्य वाहनों और यात्रियों के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। स्थानीयों ने साफ कहा कि यदि पर्यटक नियमों का पालन करते हैं तो उनका स्वागत “अतिथि देवो भवः” के भाव से होगा, लेकिन यदि कोई अनुशासनहीनता करता है तो फिर पुलिस ही उनका स्वागत करेगी।

इस पूरे मामले पर देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गैरजिम्मेदाराना कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से समय-समय पर सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। एसपी ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जैसे ही गाड़ी की पहचान होती है, चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई और ऐसी गलती न दोहराए।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यात्रा को सुरक्षित बनाएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कुछ सेकंड की रील के लिए अपनी या किसी और की जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।