कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

प्रदेश के प्रवेश द्वार कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार त्रिलोकपुर रोड पर ट्रक गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया और हिमाचल-हरियाणा सीमा पार करने के बाद भी ट्रक की रफ्तार नहीं रुकी। हरियाणा में भी ट्रक की चपेट में कई वाहन और एक दुकान आने की जानकारी सामने आई है। बाद में हरियाणा पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 9.15 बजे जे. अलाय कंपनी के गेट के सामने हुआ। मैन थाप्पल निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह उस समय त्रिलोकपुर रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान त्रिलोकपुर की ओर से आ रहा ट्रक नंबर एचआर58बी-0167 तेज रफ्तार में गलत दिशा से आया और कालाअम्ब से त्रिलोकपुर की ओर अपनी दिशा में जा रही मोटरसाइकिल नंबर एचपी18सी-9363 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ मौके से आगे निकल गया।

हादसे में ज्ञान सिंह (44) निवासी गांव सोलधा, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा और सुरदीप कुमार (38) निवासी गांव सांडा डम्बर, डाकघर मोतीपुर अंचल, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार की मौत हो गई। पुलिस शिकायत में हादसे के लिए ट्रक चालक की तेज रफ्तार, लापरवाही, गफलत और गलत दिशा में वाहन चलाने को जिम्मेदार बताया गया है।

हिमाचल से निकलकर हरियाणा में भी नहीं रुका ट्रक

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर हिमाचल-हरियाणा सीमा की ओर भाग गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए ट्रक हरियाणा में दाखिल हुआ। हरियाणा पहुंचने के बाद भी ट्रक की रफ्तार नहीं रुकी। इस दौरान एक दुकान भी ट्रक की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकान पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद असगरपुर क्षेत्र में भी कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने आई। कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं, कालाअम्ब पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग पर जांच

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों, ट्रक की गतिविधियों और हिमाचल से हरियाणा तक हुए पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हरियाणा में ट्रक से हुए नुकसान और वहां सामने आए घटनाक्रम से संबंधित जानकारी को भी जांच में शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।

सुजानपुर में प्लास्टिक कचरे की ढुलाई पर 1.56 लाख का भुगतान सवालों में, ऑडिट ने जताई आपत्ति; जानें क्या है पूरा मामला

सुजानपुर नगर परिषद में प्लास्टिक कचरे की ढुलाई के लिए 1,56,016 रुपये के भुगतान पर ऑडिट ने आपत्ति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बाघा तक प्लास्टिक कचरे की निशुल्क ढुलाई का प्रावधान था, इसके बावजूद निजी फर्म को 14 ट्रिप का भुगतान किया गया।

सिरमौर के रेणुकाजी मिनी जू में खत्म हुआ 10 साल का इंतजार, पहली बार पहुंचा टाइगर का जोड़ा; 1800 KM का सफर तय कर...

सिरमौर के रेणुकाजी मिनी जू में करीब 10 साल का इंतजार खत्म हो गया है। नागपुर से टाइगर का पहला जोड़ा 1800 किलोमीटर का सफर तय कर रेणुकाजी पहुंचा है। फिलहाल दोनों बाघ चिकित्सकों की निगरानी में हैं।