Bilaspur: संघर्ष की मिसाल पूजा की दुकान में भीषण आग, छह साल की मेहनत जलकर राख

Date:

--Advertisement--

केंद्र और राज्य सरकारें पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई प्रयास कर रही हैं। इन्हीं प्रयासों का लाभ उठाकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नखलेहड़ा के गांव घराण की 32 वर्षीय पूजा ने छह साल पहले स्वरोजगार की राह चुनी थी। पूजा ने सिलाई का काम शुरू कर अपने पैरों पर खड़े होने का सपना देखा और दिन-रात मेहनत कर उसे सच करने की ठानी। धीरे-धीरे उन्होंने घर से कुछ दूरी पर स्थित घराण मार्केट में एक छोटी सी दुकान खोल ली, जहां वह सिलाई का काम करती थीं। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जरूरत को देखते हुए ब्यूटी पार्लर की सेवाएं भी शुरू की थीं और इसके साथ-साथ रेडीमेड कपड़ों का छोटा सा कारोबार भी खड़ा किया था।

Advertisement – HIM Live Tv

पूजा की मेहनत रंग ला रही थी और इसी के बल पर वह अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही थीं। लेकिन 19 जून की रात को अचानक उनकी जिंदगी की सारी मेहनत और सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए। रात के समय एक फोन कॉल से सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब तक वह मौके पर पहुंचतीं, तब तक आग ने सबकुछ निगल लिया था। दुकान में रखा सारा सामान – सिलाई मशीनें, रेडीमेड कपड़े, ब्यूटी पार्लर का सामान, नकदी, जरूरी दस्तावेज और यहां तक कि कुछ गहने भी जलकर राख हो चुके थे।

अब पूजा के पास सिर्फ एक आधार कार्ड के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। इस त्रासदी ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है। पूजा ने सरकार और प्रशासन से मदद की अपील की है ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। एक जुझारू महिला के वर्षों की मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल एक ही रात में खत्म हो गई, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी और पूजा जैसे स्वरोजगार से जुड़े लोगों को फिर से खड़ा होने का अवसर देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।