Himachal: हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 1 IAS, 4 HAS अधिकारियों के तबादले, 6 नए BDO की तैनाती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए 1 आईएएस अधिकारी और 4 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अतिरिक्त 1 एचएएस अधिकारी और एक तहसीलदार को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत, पहले से ट्रांसफर की प्रक्रिया में चल रहे आईएएस अधिकारी गुरसिमर सिंह को अब मंडी जिले में एसी टू डीसी (AC to DC) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, एडीसी कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए और नगर निगम मंडी के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एचएएस अधिकारी रोहित राठौर को अब स्थायी रूप से मंडी नगर निगम आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

इसके साथ ही तीन एसडीएम के भी तबादले किए गए हैं। इनमें एसी टू डीसी हमीरपुर अपराजिता चंदेल को एसडीएम सलूणी के पद पर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनैत को एसडीएम आनी के पद पर और आरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड धर्मशाला नरेंद्र सिंह को एसडीएम ज्वाली के रूप में नई तैनाती दी गई है। सरकार ने वर्ष 2024 बैच के छह एचएएस अधिकारियों को बीडीओ (Block Development Officer) के पद पर तैनात किया है। इसमें हिमानी को बीडीओ छोहारा, अनुभव तंवर को बीडीओ चम्बा, कार्तिकेय डोगरा को बीडीओ ननखड़ी, कर्णवीर सिंह को बीडीओ कुपवी, नेहा नेगी को बीडीओ संगड़ाह और योगेश कुमार को बीडीओ पांगी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के उप सचिव राजीव ठाकुर को एसी टू डीसी हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही, तहसीलदार गोहर को एसडीएम चच्योट (गोहर) के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।