Mandi: मंडी के कुन्नू बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, PWD कर्मचारी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Date:

--Advertisement--

मंडी, पधर (हिमाचल प्रदेश): मंडी जिला के पधर उपमंडल में वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:10 बजे पधर क्षेत्र के कुन्नू बाजार में हुआ, जब बाइक सवार युवक एक ट्रक से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राजू राम निवासी गांव लोहड़ा, ग्राम पंचायत भड़वाहण के रूप में हुई है। वह लोक निर्माण विभाग (PWD), पधर में मल्टीटास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था और ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से पधर जा रहा था। बताया गया है कि विनोद कुमार बीती रात भराड़ा गांव (द्रंग) स्थित अपने रिश्तेदार के घर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था और सुबह ड्यूटी के लिए लौटते समय यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पधर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता चंचला देवी और पिता राजू राम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटे के शव को देखकर शोक में डूब गए।

इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी तनाव का माहौल बन गया। विनोद का शव चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। लोग ट्रक चालक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे और पुलिस की देरी से नाराज़ दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शी की अनुपस्थिति के कारण फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। हालांकि, टीम के देर से पहुंचने और शव को देर तक सड़क पर पड़े रहने देने के कारण परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया। थाना प्रभारी सौरव ठाकुर ने जानकारी दी कि आरोपी ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह हादसा न केवल एक युवा की असमय मृत्यु का कारण बना, बल्कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजन अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।