Kangra: धमेटा में पूर्व सैनिकों की बैठक, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Date:

--Advertisement--

धमेटा ब्लॉक की पूर्व सैनिक लीग की वार्षिक बैठक स्थानीय स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 120 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार करना और उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना रहा। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से वैल्फेयर ऑर्गेनाइज़र सूबेदार बलवान सिंह विशेष रूप से आमंत्रित थे। उन्होंने बैठक के दौरान लगभग 25 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान किया, जिससे उपस्थित लोगों को त्वरित राहत मिली।

बैठक के दौरान धमेटा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। यह चुनाव पूर्व सैनिक लीग इकाई नूरपुर के सूबेदार (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल) नरेन्द्र पठानिया और उनकी कोर कमेटी की निगरानी में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सूबेदार मेजर गोबिंद सिंह को चेयरमैन, सूबेदार बलवीर सिंह को उप चेयरमैन, सूबेदार किरपाल सिंह को सचिव, ऑनरेरी कैप्टन बलवीर सिंह पठानिया को कोषाध्यक्ष, तथा सूबेदार सुनील स्वर्ण और कैप्टन देस राज को डेलीगेट नियुक्त किया गया।

इस बैठक में कैप्टन डीएन पठानिया, कैप्टन हरि सिंह, सूबेदार रकशपाल और नूरपुर इकाई के अन्य कई पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और पूर्व सैनिकों की एकजुटता व जागरूकता देखने को मिली।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।