Mandi: मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी महिंद्रा जीप, चार की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा कटौला के पास आईआईटी कमांद पुल के नजदीक उस समय हुआ जब एक महिंद्रा एस्सिल जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप में सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और कटौला पुलिस चौकी के प्रभारी एचसी कुलदीप के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों को मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे की पुष्टि मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिक-अप जीप अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई। स्थानीय प्रशासन ने हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह हादसा एक बार फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।