Kangra: विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाने वाले विधायक केवल पठानिया का भव्य स्वागत

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 मई – विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025, ड्रामेन (नॉर्वे) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम के मैनेजर, शाहपुर के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का कांग्रेस कार्यालय रैत में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर, चंगर कांग्रेस कमेटी, धार कंडी कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पेंशनर सेल, खेल युवा ब्लॉक कांग्रेस संगठन, नगर पंचायत शाहपुर के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। दो मिनट का मौन रखकर सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता सूबेदार गरज सिंह को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल से ‘जय हिंद सभा’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा शहीद के परिवार को ₹30 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

केवल सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सेना ने हर युद्ध में साहस और वीरता का परिचय दिया है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि आज कुछ नेता इन उपलब्धियों का श्रेय स्वयं लेने की होड़ में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि शाहपुर क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार राणा, ठाकुर बरयाम सिंह, ठाकुर गोवर्धन सिंह, मास्टर बंसी लाल, मेजर कुलदीप बलोरिया, सुरजीत राणा, नीना ठाकुर, सरिता सैनी, सुमन मेहरा, रितिका शर्मा, विजय जम्वाल, रीना पठानिया, कैप्टन बाली राम, विजय गुलेरिया, दिव्यांश कटोच, सौरभ लंगेह, तिलक राज, रेखा देवी, सपना देवी तथा विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि क्षेत्रीय एकता, देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान का सजीव प्रतीक बन गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।