Kangra: कौशल विकास से हिमाचल में युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए अवसर: आरएस बाली

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बताया कि वर्तमान सुख सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं और उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके तहत छोटे पैमाने पर स्टार्टअप स्थापित करने वाले युवाओं को भी सहयोग दिया जाएगा।

आरएस बाली ने बताया कि राज्य सरकार ने कौशल विकास निगम के प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश के 67 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में उपकरण उन्नयन के लिए धन उपलब्ध करवाया है। साथ ही, राज्य सरकार ने निगम के आठ निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिससे प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2023 से अब तक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं में 38,713 युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए नामांकन कराया है, जिनमें से 38,572 को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिए जा चुके हैं। साथ ही, 8,630 प्रशिक्षुओं को रोजगार भी मिला है।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि युवाओं को उनके घर के पास रोजगार के अवसर मिल सकें। नगरोटा विस क्षेत्र में प्रति वर्ष दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

आरएस बाली ने कहा कि उनके पिता विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली ने युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया था, और वर्तमान सरकार उसी संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।