Kangra: हिमाचल प्रदेश ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री चामुंडा देवी से वृंदावन तक वातानुकूलित बस सेवा शुरू की

Date:

--Advertisement--

पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आर.एस. बाली ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने यह बयान श्री चामुंडा देवी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई वातानुकूलित बस सेवा ‘हिमधारा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद दिया। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी मौजूद थे। आर.एस. बाली ने बस में बैठकर यात्रियों के साथ यात्रा भी की।

आर.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का एक समान विकास किया जा रहा है और विशेष तौर पर जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं और इस नई बस सेवा के माध्यम से वृंदावन धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी। साथ ही, वृंदावन से आने वाले अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी कांगड़ा के मंदिरों के दर्शन के लिए आसानी से पहुंच सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा वासियों की इस बस सेवा की मांग बहुत समय से थी, जो अब पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री द्वारा नगरोटा-बगवां कार्यक्रम के दौरान इस बस सेवा की घोषणा की गई थी, जिसे अब सफलतापूर्वक शुरू किया गया है। आर.एस. बाली ने इस सेवा को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का आभार भी जताया और उपाध्यक्ष अजय वर्मा की कोशिशों की प्रशंसा की।

यह वातानुकूलित बस नगरोटा-बगवां डिपो से संचालित होगी और बगलामुखी, ज्वालाजी, देहरा, चंडीगढ़ और दिल्ली से होकर वृंदावन पहुंचेगी। बस हर दिन दोपहर 3:20 बजे श्री चामुंडा देवी से चलती है और अगले दिन सुबह 8:45 बजे वृंदावन पहुंचती है। वहीं, वृंदावन से बस शाम 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:50 बजे श्री चामुंडा देवी पहुंचती है। यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा बस स्टैंड पर बस का स्वागत किया और यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में डीएम पंकज चड्ढा, एसडीएम मुनीश शर्मा, आर.एम. राजिंदर पठानिया समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।