Kangra: हिमाचल प्रदेश तकनीकी प्रवेश परीक्षा (PAT) 2025 का रिजल्ट घोषित: अनिकेत व मन्नत ने साझा रूप से हासिल किया पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (PAT) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 18 मई को किया गया था और कुल 4215 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया था। परीक्षा 600 अंकों की थी, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की गई है। इस बार हमीरपुर जिले के अनिकेत वर्मा पुत्र नवतेज सिंह और शिमला जिले की मन्नत पुत्री पवन कुमार ने समान 540-540 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, जिला शिमला के त्रिभुवन नरेश शरता पुत्र नरेश कुमार शरता ने 521 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि बिलासपुर जिले के अश्मित कुमार पुत्र हरपाल सिंह 515 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके देख सकते हैं और रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।