Kangra: हिमाचल में 1 जून को होगी TGT आर्ट्स और मेडिकल की TET परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टैट-2025 की परीक्षाओं की शुरुआत 1 जून से की जा रही है। इस दिन दो विषयों—टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल—की टैट परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा 1 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 12,519 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसी दिन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक टीजीटी मेडिकल की टैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 4,510 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा के लिए कुल 54 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित केंद्रों को भेजे जा चुके हैं।

बोर्ड सचिव ने यह भी बताया कि इन दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर टैट अनुभाग में दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।