Kullu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बंजार को दी विकास की सौगात, 78.47 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

बंजार (हिमाचल प्रदेश) – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में 78.47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 19 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, पुलों और बाढ़ सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बंजार तहसील में 7.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक पुल, एनएच-305 पर 1.38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मंगलौर पुल, और 2.80 करोड़ रुपये से टिंडा शारण बजोही, गलूण लाइडा, टीलरू और चनौन तक की उठाऊ जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त, कुल्लू की ग्राम पंचायत दियार में 2.17 करोड़ रुपये की लागत से डोडनी-आगे भटग्रां बस्ती तक जल आपूर्ति योजना, तथा बंजार तहसील के सीवी कोटला में लारजी से हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 2.06 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड बंजार में 2.80 करोड़ रुपये से बनी बहुमंजिला पार्किंग और सैंज में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विज्ञान प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया।

इनके अलावा मुख्यमंत्री ने कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें 4.73 करोड़ रुपये की लागत से जोहल जेष्टा अशनी पुइन सड़क, 4.65 करोड़ रुपये की लागत से जवाल टिंडाह बाया सेरी बेला ब्योगी सड़क और 7.11 करोड़ रुपये से तीर्थन नदी पर पुल शामिल हैं। सैंज खड्ड पर दो सिंगल स्पैन स्टील ट्रस पुलों का भी शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत क्रमशः 6.20 करोड़ और 5.82 करोड़ रुपये है।

बाढ़ सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इनमें सैंज बाजार और सैंज खड्ड के दाईं ओर 3.72 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्य, ब्यास नदी के दोनों किनारों पर शाड़ाबाई से बजौरा तक 8.02 करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा कार्य, तीर्थन खड्ड पर 1.90 करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा, केवीके बजौरा के प्रायोगिक फार्म के लिए 3.40 करोड़ रुपये की बाढ़ शमन योजना और दवाला शैरी व रतवाह के पास तीर्थन जिभी खड्ड पर 4.85 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं शामिल रहीं। इसके अलावा, सैंज खड्ड के बाएं किनारे पर 1.83 करोड़ रुपये और जिभी खड्ड, बाथड़, फरयाड़ी, गुशैणी, शैरोपा, देवरी, कंडी धार कालू रोपा और खुंदन से मंगलौर तक तीर्थन खड्ड पर 6.35 करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दो बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बंजार में सीबीएसई आधारित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की घोषणा की। इन परियोजनाओं से शिक्षा और स्थानीय किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस कार्यक्रम में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां, कांग्रेस नेता सेसराम आजाद, विद्या नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, सचिव आशीष सिंघमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पंकज ललित, उपायुक्त तोरुस एस. रवीश सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।