Kangra: छह जून को कांगड़ा में होगा भूकंप से बचाव का मेगा मॉक अभ्यास, आपदा प्रबंधन की कार्यशाला में बनी रूपरेखा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 मई। कांगड़ा जिला प्रशासन की ओर से आगामी 6 जून को जिले के सभी उपमंडलों में भूकंप से बचाव के लिए एक मेगा मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को एनआईसी सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें इस अभ्यास की रूपरेखा और कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम शिल्पी बेक्टा ने की।

शिल्पी बेक्टा ने बताया कि यह अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि भूकंप जैसी आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों, एजेंसियों और आम नागरिकों के बीच समन्वय और तत्परता की वास्तविक स्थिति को परखा जा सके और उसमें सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली, राहत और बचाव कार्यों की दक्षता तथा संसाधनों की उपलब्धता का व्यावहारिक मूल्यांकन किया जाएगा।

एडीएम बेक्टा ने यह भी बताया कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन चार और पांच के अंतर्गत आता है। इसलिए इस क्षेत्र में ऐसी तैयारियां अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम इस मेगा मॉक अभ्यास के माध्यम से भूकंप से निपटने के लिए स्वयं को तैयार कर लेते हैं, तो हम अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए भी तैयार हो जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, एजेंसियों और नागरिकों से इस अभ्यास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि इसके उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके।

कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और हितधारकों को इस मॉक ड्रिल की संपूर्ण योजना से अवगत कराया गया, जिससे कि आगामी अभ्यास को सफल और प्रभावशाली बनाया जा सके। एडीएम ने विश्वास जताया कि इस अभ्यास से प्रदेश अपनी आपदा प्रबंधन क्षमता की समीक्षा कर सकेगा और भूकंप सहित अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।