Kangra: राजा खास गांव बना हिमाचल का पहला सोलर मॉडल विलेज, मिलेगा एक करोड़ का ग्रांट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 मई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा क्षेत्र का राजा खास गांव अब प्रदेश का पहला सोलर माॅडल विलेज बन गया है। इस गांव को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए एक करोड़ रुपये की ग्रांट प्रदान की जाएगी। यह घोषणा उपायुक्त हेमराज बैरवा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए की।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिले के 43 गांवों को इस योजना के तहत आदर्श सौर ऊर्जा गांव बनने की प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। छह महीने तक चली इस प्रतिस्पर्धा में सबसे अधिक डिस्ट्रीब्यूटेड सोलर इंस्टालेशन करने वाले गांव राजा खास को चयनित किया गया है। इस चयन के साथ ही गांव को एक करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मिलेगी, जिसका उपयोग गांव में सौर ऊर्जा के विस्तार और हरित ऊर्जा संरचनाओं के विकास में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नामित मॉडल सोलर विलेज कार्यान्वयन एजेंसी गांव के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगी और उस पर कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य राजा खास को पूर्ण रूप से सोलर पावर्ड गांव के रूप में विकसित करना है।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा तथा डीएलसीसी के सदस्य सचिव रमेश ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि योजना की समीक्षा के लिए हिम ऊर्जा को नोडल एजेंसी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि योजना के प्रमुख घटकों में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (CFA), सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संतृप्ति, स्थानीय निकायों को प्रोत्साहन राशि तथा आदर्श ऊर्जा ग्राम का विकास शामिल है।

इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास ठाकुर, विशाल ठाकुर, कुलबीर और हिम ऊर्जा के जेई गोपाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राजा खास गांव का चयन यह दर्शाता है कि ग्रामीण स्तर पर भी यदि सही दिशा और सरकारी सहयोग मिले, तो ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव संभव हैं। यह पहल न केवल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगी, बल्कि अन्य गांवों को भी प्रेरणा देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।