Mandi: आईटीआई पपलोग में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू – किन्नौर का मार्च पास्ट में जलवा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल के पपलोग स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 34वीं राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। आईटीआई पपलोग की प्रधानाचार्या लता देवी ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक रूप से शॉल और टोपी भेंट कर स्वागत किया।

समारोह के दौरान विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उन्होंने छात्रों को न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इसके अलावा, ये जीवन में अनुशासन, संयम, धैर्य, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में हो, वह व्यक्ति को बर्बादी की ओर ले जाता है।

विधायक ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि चिट्टा और मोबाइल जैसे मीठे ज़हर युवाओं को अवसाद और अकेलेपन की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ आवाज़ उठानी होगी और “चिट्टे पर चोट” करना ज़रूरी है।

आईटीआई पपलोग की प्रधानाचार्या लता देवी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 संस्थान का रजत जयंती वर्ष होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से लगभग 450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विभिन्न आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया, जिसमें आईटीआई किन्नौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, आईटीआई मंडी और आईटीआई शिमला ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समारोह में स्थानीय संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। इस अवसर पर पपलोग के प्रधान शिव कुमार, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीवन लाल गुप्ता, महासचिव रितेश ठाकुर, सचिव राजीव कुमार, पंचायत कांग्रेस कमेटी सदस्य मेघ सिंह पटियाल, पूर्व निदेशक भूमि विकास बैंक कौल सिंह ठाकुर, अरुण कुमार, युवा कांग्रेस सचिव केतन ठाकुर, जगन नाथ, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

यह प्रतियोगिता केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि छात्रों को स्वास्थ्य, अनुशासन और नशा मुक्ति का संदेश देने वाला एक सार्थक प्रयास बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।