Himachal: ऊना में कोरोना का कोई मामला नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी: स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कोरोना वायरस को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। डॉ. वर्मा ने बताया कि ओपीडी और आईपीडी में खांसी, जुकाम, इन्फ्लुएंजा और तीव्र श्वसन संक्रमण से संबंधित मरीजों की संख्या सामान्य है, जिसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए हैं। जिला अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध हैं, ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए प्लांट जैसे उपकरण कार्यरत हैं, और साथ ही आवश्यक दवाइयाँ व एंटीबायोटिक्स भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें। इसमें हाथों को साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से नियमित रूप से साफ करना, खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकना शामिल है। साथ ही, अगर किसी को सर्दी, जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण हों तो भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग अधिक सतर्क रहें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण नजर आते हैं तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान जाकर जांच और उपचार कराना चाहिए।

डॉ. वर्मा ने दोहराया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है और आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।