Himachal: हिमाचल के सभी स्कूलों में अनिवार्य हुई स्काउटिंग, 15 जून तक पूरे करने होंगे रजिस्ट्रेशन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्काउटिंग गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने संस्थान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की यूनिट स्थापित करें और छात्रों का पंजीकरण कार्य समय पर पूरा करें। जिला उपनिदेशक शिमला (उच्च) की ओर से भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल 15 जून तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा करवाएं।

स्कूलों को कहा गया है कि वे स्काउट्स एंड गाइड्स रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करें ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जा सके। इसके साथ ही स्कूलों को यह भी सूचित किया गया है कि पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग होगा। प्राथमिक, अपर प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है।

स्कूलों को अपने-अपने जिलों में शिक्षा विभाग को रजिस्ट्रेशन की जानकारी समय पर भेजनी होगी। जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों को अधिकतम संख्या में छात्रों के साथ स्काउट्स एंड गाइड्स की सदस्यता दिलाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुणों को विकसित किया जा सके।

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के विद्यार्थी न केवल शिक्षा में, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रूप से भाग लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।