Kangra: कांगड़ा बनेगा खेलों का गढ़: डीसी हेमराज बैरवा ने अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 26 मई। कांगड़ा जिले में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला स्थित सुभाष चंद्र बोस पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में खेल मैदानों के निर्माण के साथ-साथ अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी ज्योति बैरवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उपायुक्त बैरवा ने कहा कि स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया और लगातार दूसरे वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कर युवाओं को मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आउटडोर खेलों से बच्चे न केवल मोबाइल और अन्य इनडोर उपकरणों की लत से दूर रहते हैं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली को भी अपनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से भविष्य में खेल गतिविधियों के लिए यदि किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न स्कूलों की कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 16 लड़कों की और 8 लड़कियों की टीमें शामिल हैं। पहले दिन लड़कियों के वर्ग में डीपीएस कांगड़ा ने धौलाधार सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराया, वहीं जीएसएस घरोह ने सहज इंटरनेशनल स्कूल को शिकस्त दी। स्टैंडर्सफोर्ड स्कूल ने डीवाई पाटिल स्कूल को, और सैक्रेड हार्ट ने अचीवर हब स्कूल को हराया।

लड़कों के वर्ग में भी मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी रहे। खनियारा स्कूल ने डीपीएस कांगड़ा को, अचीवर हब ने डीवाई पाटिल को, जीएसएस घरोह ने धौलाधार सीनियर सेकेंडरी स्कूल को और सैक्रेड हार्ट ने स्टैंडर्सफोर्ड स्कूल को हराया। हाईलैंड स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को हराया जबकि एमटीपी स्कूल ने गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और अचीवर हब को पराजित किया। रोज पब्लिक स्कूल ने सहज इंटरनेशनल और धौलाधार पब्लिक स्कूल को हराकर बढ़त बनाई।

इसके अतिरिक्त, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर और आधुनिक पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ, वहीं सैक्रेड हार्ट और आधुनिक पब्लिक स्कूल का मैच भी ड्रॉ रहा।

समारोह के दौरान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने मुख्य अतिथि उपायुक्त बैरवा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और बच्चों में फुटबॉल के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के अभिभावकगण, शिक्षकगण और गणमान्य अतिथि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त बैरवा ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।