Mandi: स्कूटी हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, मोबाइल की घंटी से चला पता

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय तनुज पटियाल के रूप में हुई है, जो गांव और डाकघर दूदर का निवासी था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात तनुज अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह घट्टा गांव के पास पहुंचा, तो स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस दौरान उसका सिर एक पेड़ के ठूंठ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के समय रात का अंधेरा था, इसलिए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब तनुज रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने बार-बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह जब लोग उसी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो उन्होंने नीचे से मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनी। शक होने पर उन्होंने नीचे उतरकर देखा, तो उन्हें स्कूटी और तनुज का शव दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।