Kangra: हिमाचल प्रदेश डीएलएड 2025-27 प्रवेश परीक्षा 29 मई को, अधूरे आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमैंटरी एजुकेशन (डीएलएड) सत्र 2025-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 15,609 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा के लिए राज्य में 87 केंद्र बनाए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चली थी, लेकिन 1,732 ऐसे आवेदन मिले हैं जिनमें उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है। इन अधूरे आवेदनों को पूरा करने के लिए बोर्ड ने 24 मई तक की अंतिम तिथि दी है। यदि इस निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं किया गया, तो इन आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। अधूरे आवेदनों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है ताकि उम्मीदवार अपनी स्थिति जांच सकें। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर आवेदन शुल्क जमा कर परीक्षा में भाग लेने की प्रक्रिया पूर्ण करें और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ध्यान देते रहें। यह परीक्षा प्रदेश के सरकारी और निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड की सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।