Kullu: कुल्लू में बड़ा हादसा: पार्वती नदी में बह गए दो पर्यटक, डैम से बिना चेतावनी छोड़ा गया पानी बना वजह

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रसिद्ध मणिकर्ण घाटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्वती नदी के तेज बहाव में दो पर्यटक बह गए। यह हादसा दोपहर करीब पौने दो बजे के आसपास हुआ, जब एनएचपीसी परियोजना से जुड़े डैम से अचानक पानी छोड़ा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पानी छोड़ने से पहले न तो कोई चेतावनी दी गई और न ही कोई हूटर बजाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब डैम से पानी छोड़ा गया, उस समय कसोल क्षेत्र में पांच पर्यटक नदी किनारे बैठे हुए थे। पानी के अचानक बढ़ते स्तर ने उन सभी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव दल की कड़ी मेहनत से तीन पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो पर्यटक नदी के तेज बहाव में बह गए।

रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई में एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। मृतक की पहचान प्रशांत चौरसिया के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी थे।

घटना के बाद कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डैम प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पहले ही डैम प्रबंधन को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद इस मामले में घोर लापरवाही बरती गई है।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मणिकर्ण थाना प्रभारी संजीव वालिया ने कहा कि डैम से बिना सूचना पानी छोड़ने की घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने भी इस घटना को गंभीर मानते हुए कहा कि इसकी पूरी तहकीकात की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दुर्घटना ने डैम प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।