Kangra: बोर्ड की गलती बनी मौत का सबब? रिजल्ट में फेल बताई गई छात्रा ज़िंदगी की जंग हारने की कगार पर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही एक मासूम छात्रा की जिंदगी पर भारी पड़ गई है। इलाके की एक विधवा महिला, जो ग्राम पंचायत में मिड-डे मील वर्कर के रूप में कार्यरत है, उसकी बेटी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पाहड़ा में पढ़ती थी। हाल ही में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में उस छात्रा को फेल घोषित कर दिया गया। इस नतीजे से आहत होकर छात्रा ने घर में रखी कोई जहरीली दवा निगल ली। बाद में जब अंग्रेज़ी विषय का पेपर दोबारा जांचा गया, तो उसे पास घोषित कर दिया गया, लेकिन तब तक छात्रा की हालत गंभीर हो चुकी थी।

परिवार के अनुसार, छात्रा को पहले पालमपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दो दिन इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया गया। इसके बाद उसकी मां उसे हमीरपुर के सिविल अस्पताल ले गई, क्योंकि वहां उनके कुछ रिश्तेदार काम करते हैं। लेकिन वहां एंडोस्कोपी की सुविधा न होने के चलते उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल वह भर्ती है और उसकी टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है।

छात्रा की मां ने बताया कि वह मात्र 4000 रुपए में तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पति का निधन 18 साल पहले ही हो गया था और दो बेटियों की देखरेख उनके रिश्तेदार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अब बोर्ड ने बच्ची को पास भी कर दिया है, तो भी कोई मायने नहीं रह गया, क्योंकि उसकी हालत बेहद नाज़ुक है और उसके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम है।

इस पूरे मामले में शिक्षा बोर्ड की गलती ने एक गरीब और कमजोर परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। यह घटना न सिर्फ बोर्ड की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि एक छोटे से फैसले की कितनी बड़ी कीमत एक मासूम और उसका परिवार चुका सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।