Hamirpur: हमीरपुर में खनन रक्षक पदों के लिए हुआ शारीरिक दक्षता परीक्षण, 55 उम्मीदवार हुए सफल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले में खनन रक्षकों के पांच रिक्त पदों को भरने के लिए मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अणु स्थित मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 108 आवेदकों में से 91 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें 60 पुरुष और 31 महिलाएं थीं। इन सभी उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक परीक्षणों से गुजरना पड़ा, जिसमें दौड़, कूद और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ शामिल थीं। इस परीक्षण में कुल 55 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जिनमें 42 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। यह संपूर्ण प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) अभिषेक गर्ग की निगरानी में पूर्ण की गई।

परीक्षण के दौरान खनन अधिकारी और चयन समिति के सदस्य सचिव राजीव कालिया, डीएसपी हमीरपुर, उद्योग विभाग की प्रबंधक रीता देवी, ईआई प्रवेश कपूर, उद्योग प्रसार अधिकारी सुमन, मनदीप, गगन और प्रदीप कुमार सहित उद्योग विभाग और खनन विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया गया, जिससे योग्य उम्मीदवारों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।

Shahpur Dussehra 2026: SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान, 13 और 14 अक्टूबर को ही होंगे कलाकारों के ऑडिशन; सुबह 10 से...

शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक अनिवार्य है। निर्धारित समय पर पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों का ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।