Himachal: हिमाचल आऊटसोर्स महासंघ को मिला नया नेतृत्व: कमल चौहान बने अध्यक्ष, धर्मेंद्र शर्मा महासचिव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स महासंघ को नया नेतृत्व मिल गया है। हाल ही में हुई वर्चुअल बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कमल चौहान को प्रदेश अध्यक्ष और धर्मेंद्र शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। ये नियुक्तियां तब की गईं जब महासंघ की पूर्व कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इस बैठक में संगठन की अगली रणनीति और कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के शेष पदों को जल्द भरा जाएगा। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें स्थायी नीति लागू करने की मांग प्रमुख रही।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए कमल चौहान ने कहा कि जैसे ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन पूरा होगा, महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से काम करेगा और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। कमल चौहान ने यह भी बताया कि महासंघ की सबसे महत्वपूर्ण मांग आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति लागू करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में वेतन वृद्धि की घोषणा जरूर की थी, लेकिन उसकी अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है, जिसे लेकर यह मुद्दा सीएम के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा।

महासंघ की अगली बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी, जिसमें कार्यकारिणी के विस्तार और संगठन की आगामी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।