Kangra: पंजपुली के पास दर्दनाक हादसा – बड़ाई निवासी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत

Date:

--Advertisement--

बीती रात नगरोटा बगवां के पंजपुली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बड़ाई गांव के निवासी की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक, जो 53 मील की दिशा से आ रही थी, सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान शशि पाल पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव बड़ाई (सुनेहड़), तहसील नगरोटा बगवां के रूप में की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही नगरोटा बगवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

Sirmaur: पति की मौत के 4 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; संगड़ाह में पसरा मातम

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में 85 वर्षीय मंगाराम चौहान उर्फ छोटू की रविवार शाम लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद उनकी 68 वर्षीय पत्नी हरदेवी ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर किया गया।

CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20...

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 100 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा और उन्हें एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 वजीफा मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 है।