Kullu: कुल्लू में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चिट्टा, चरस और 15,000 अफीम के पौधे बरामद

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पहले मामले में पतलीकूहल पुलिस की टीम नग्गर रोड पर गश्त कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अर्चित सूद (39) पुत्र सतीश कुमार सूद, निवासी गांव शिम, डाकघर डोभी, तहसील और जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है।

दूसरे मामले में निरमंड पुलिस की टीम ने अम्बिका माता मंदिर मार्ग पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को रोका, जिसके पास से 21 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान गोविन्द सिंह (44), पुत्र चन्दू राम, निवासी गांव बजराह, डाकघर और तहसील निरमंड के रूप में की गई है। इस मामले में भी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

तीसरे मामले में भुंतर थाना क्षेत्र के अंतर्गत, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नरोगी गांव के पास एक सेब के बगीचे में छापा मारा। टीम जंगल की ओर बनी एक पगडंडी के जरिये मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने करीब 15,000 अवैध अफीम के पौधे पाए। सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है।

तीनों मामलों में कुल्लू पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सक्रियता दिखाते हुए नशे के नेटवर्क को उजागर किया है और आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाइयां जिला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की गंभीरता को दर्शाती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।