Himachal: हिमाचल सरकार ऊन के दाम बढ़ाने पर कर रही विचार, गद्दी समुदाय की समस्याएं होंगी दूर: सीएम सुक्खू

Date:

--Advertisement--

शिमला, 13 मई 2025: हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गद्दी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार गद्दी समुदाय की कठिनाइयों से भली-भांति अवगत है और उनसे जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भेड़-बकरी पालकों को उनकी मेहनत का पूरा और उचित मूल्य मिले। इसका सीधा लाभ गद्दी समुदाय को मिलेगा और इससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

इस बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार पशुपालकों की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

गद्दी समुदाय की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का निर्णय अगर लिया जाता है, तो इससे हजारों पशुपालकों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी आजीविका सुरक्षित होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार गद्दी समुदाय के साथ खड़ी है और पारंपरिक पशुपालन को सशक्त बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।