कन्नड़ कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन, शादी समारोह के बीच आया हार्ट अटैक

Date:

--Advertisement--

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कन्नड़ कॉमेडियन राकेश पुजारी का मात्र 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राकेश उडुपी जिले के करकला तालुक में अपने एक दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे, जहां देर रात करीब 2 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इस हृदयविदारक घटना ने सभी को चौंका दिया है। शादी की खुशियों के माहौल के बीच अचानक आई इस खबर से कार्यक्रम में मातम पसर गया।

राकेश की अचानक हुई मौत से उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। समारोह से राकेश की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

कन्नड़ अभिनेता शिवराज केआर पीट ने राकेश के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राकेश ‘कांटरा 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद सीधे समारोह में पहुंचे थे। शिवराज के अनुसार, किसी को यह अंदेशा नहीं था कि एक ऊर्जावान और फिट कलाकार अचानक इस तरह दुनिया को अलविदा कह देगा।

राकेश पुजारी कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्हें ‘कॉमेडी खिलाड़ीलू सीजन 2’ से पहचान मिली थी और इसके तीसरे सीजन में उन्होंने विजेता का खिताब अपने नाम किया था। टीवी के अलावा उन्होंने थिएटर और फिल्मों में भी काम किया। वह ‘पेलवान’ और ‘इतु एनथा लोकावय्या’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके थे और तुलु सिनेमा में भी उन्होंने अच्छी पहचान बनाई थी।

उनकी इस असमय मौत ने इंडस्ट्री को एक गहरा झटका दिया है। कॉमेडी की दुनिया में अपने सरल अंदाज़ और हंसाने की कला से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राकेश अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें और काम हमेशा जीवित रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।