Kangra: वीरभूमि कांगड़ा का सपूत शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार अमर हुए, अगस्त में होने वाली थी सेवानिवृत्ति

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, कांगड़ा — “मुझे नाज है अपने लाडले पवन पर जिसने वतन के खातिर आज शहादत का जाम पिया। वह अमर हो गया।” ये शब्द थे शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता गरजा सिंह के, जो अपने बेटे की वीरगति की खबर सुनते ही भर आए। जैसे ही शहादत की सूचना इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में हर घर में सन्नाटा छा गया और लोग गमगीन हो गए। जहां एक ओर शहीद के घर में चीखो-पुकार मची थी, वहीं आंगन में उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और सीने में दर्द था।

शहीद पवन कुमार भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात थे और अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही वह देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। यह समाचार सुनते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। शहीद के घर मातम पसरा हुआ है और परिवार सदमे में है। पवन कुमार की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गर्व और गम दोनों में डुबो दिया है।

इलाके के एक निवासी ने कहा कि कांगड़ा वीरों की वह भूमि है, जिसने हर संकट की घड़ी में देश को बलिदानी सपूत दिए हैं। चाहे 1971 का युद्ध हो या कारगिल का संघर्ष, कांगड़ा के वीरों ने हमेशा देश के लिए अपनी जान दी है। अब उसी श्रृंखला में शाहपुर के पवन कुमार ने भी देश के लिए शहादत देकर अपना नाम अमर शहीदों की सूची में दर्ज करवा दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।