Shimla: किन्नौर के नाको में पर्यटक की रहस्यमयी मौत, ऑक्सीजन की कमी बनी वजह?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नाको में एक पर्यटक की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील सुरेश चंद्र भाटिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी डी-6 वंशीधर अपार्टमेंट, मिरामबीका स्कूल रोड, नाननपूरी, अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह नाको घूमने आए थे, लेकिन वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

शव को सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि उनकी मृत्यु का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी इसकी वजह हो सकती है। नाको क्षेत्र समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है, जहां पर्यटकों को सांस संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संदर्भ में किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि पर्यटक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी महसूस होना आम बात है और यही कारण है कि अब आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी नाको में अगले दस दिनों के भीतर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि अब तक नाको में इस तरह की ऑक्सीजन सुविधा की आवश्यकता की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी, लेकिन अब इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, बड़सर की बेटी सेजल ठाकुर ने हासिल किया बड़ा मुकाम; RKGMC में हुआ चयन

हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के गांव पाहलू की सेजल ठाकुर का RKGMC हमीरपुर में बीएससी ऑपरेशन थिएटर एंड एनेस्थीसिया कोर्स के लिए चयन हुआ है। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

Kangra: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, तीन कंपनियों में 300 पदों पर भर्ती; 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

लुधियाना और राजपुरा की तीन कंपनियों में पुरुषों और महिलाओं के 300 पदों पर भर्ती होगी। 18 से 35 वर्ष के दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 2 से 5 दिसंबर तक निर्धारित रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे साक्षात्कार दे सकते हैं। वेतन 20 से 27 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।