Himachal: कंडाघाट में देशविरोधी और भड़काऊ पोस्ट करने वाली महिला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

Date:

--Advertisement--

कंडाघाट में एक महिला को फेसबुक पर देशविरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने जानकारी दी कि कंडाघाट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया कि कंडाघाट में रहने वाली एक महिला ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। यह पोस्ट भारतीय सेना और आम नागरिकों के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाली थी और इससे समाज में तनाव उत्पन्न होने की आशंका थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को थाने बुलाया और मामले की जांच की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि महिला द्वारा साझा की गई सामग्री आपत्तिजनक और देशविरोधी थी। इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला की उम्र 48 वर्ष बताई गई है। वह पिछले 25 से 30 वर्षों से कंडाघाट में किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ रह रही है और सिलाई का काम करती है।

पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि डिजिटल जांच के माध्यम से यह पता लगाया जा सके कि उक्त पोस्ट कहां से आई और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला का किसी ऐसे समूह से संबंध तो नहीं जो देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।