बड़ोह के अरमान ठाकुर ने राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

Date:

--Advertisement--

भवारना में चल रही राज्य स्तरीय खेलों में बड़ोह के अरमान ठाकुर ने दो मेडल जीतकर सभी को चौंका दिया है। आर्म रेसलिंग में अरमान ने अपने सभी विरोधियों को पछाड़ दिया। अरमान, नगरोटा बगवां के हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा दो के छात्र हैं और बड़ोह क्षेत्र के तहत सद्दूं पंचायत के रहने वाले हैं।

अरमान ने 16 साल की उम्र में अंडर-18 प्रतियोगिता में भाग लिया और दाएं और बांए हाथ की प्रतिस्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। उनका वजन 75 किलो है। इससे पहले, अरमान ने वुशू, बॉक्सिंग और डॉजबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीते हैं। उनके छोटे भाई आकर्ष ने भी 12 साल की उम्र में अंडर-16 आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। आकर्ष नगरोटा बगवां के ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं।

दोनों भाई अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोच शिखा शर्मा, अपने पिता बलविंद्र सिंह बबलू (एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष और नंबरदार), और अपनी माता अर्चना कुमारी को देते हैं। दोनों भाई रोजाना दो घंटे प्रैक्टिस करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में देर रात बड़ा हादसा! 53 मील पुल से खड्ड में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो लोगों की मौत, चालक लापता

कांगड़ा जिले में पंजाब से पालमपुर जा रहा गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल की रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धर्मशाला से उठा बड़ा ऐलान! तिब्बती यूथ कांग्रेस ने वैश्विक चेन प्रदर्शन तेज करने की घोषणा, UN से कार्रवाई की मांग

धर्मशाला स्थित तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन के आत्मदाह के बाद वैश्विक चेन प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया मिलने तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

PGI से 3 माह की बच्ची का इलाज कर लौट रहा था परिवार, चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5...

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी कार गहरी खाई में गिर गई।

हिमाचल में मानसून का कहर! 9 बार फटे बादल, ₹1,000 करोड़ का नुकसान, 108 सड़कें बंद और भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक नौ बार बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 108 सड़कें बंद हैं और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।