Shimla: शिमला में बारिश के बीच लक्कड़ बाजार में गिरा विशाल पेड़, दुकान को नुकसान, लोगों में मची अफरा-तफरी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम का कहर लगातार जारी है। बुधवार को दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश के चलते लक्कड़ बाजार रोड स्थित रिवोली मार्केट के पास एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पेड़ एक दुकान की छत पर जा गिरा, जिससे दुकान को भारी नुकसान हुआ है।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एक दुकानदार को मामूली खरोंचें आई हैं। स्थानीय लोग और दुकानदार घटना के समय मौके पर मौजूद थे, लेकिन सभी ने सतर्कता से भागकर अपनी जान बचाई।

पेड़ के गिरने से साथ लगे बिजली के खंभे और उनके तार भी प्रभावित हुए हैं, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पेड़ लंबे समय से अंदर से खोखला हो चुका था और बारिश के कारण उसकी जड़ें ढीली हो गई थीं, जिस कारण वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। नगर निगम शिमला की ट्री कमेटी भी जल्द ही ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान और उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे पेड़ अब लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। प्रशासन को समय रहते कार्रवाई करनी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।