भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: पहलगाम हमले के जवाब में PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

Date:

--Advertisement--

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया आयाम देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर टारगेटेड स्ट्राइक की। यह कार्रवाई 6 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे की गई।

भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को एक रणनीतिक और सटीक कार्रवाई बताया है, जिसमें केवल आतंकवादी ढांचों को ही निशाना बनाया गया। सेना ने यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को इस ऑपरेशन में छुआ तक नहीं गया, जिससे यह संदेश दिया गया कि भारत का उद्देश्य केवल आतंकवाद का सफाया करना है, न कि दोनों देशों के बीच संघर्ष को बढ़ावा देना।

 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने यह हमले मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में किए। मुजफ्फराबाद में हमलों के बाद कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि भारत ने तीन स्थानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। भारत ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और उसी का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।