Kangra: घाड़ पंचायत को मिला बड़ा तोहफा: 62 लाख की परियोजनाएं समर्पित, 85 किसान परिवार होंगे लाभान्वित

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 6 मई: पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत घाड़ में कुल 62 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जाईका (चरण-2) के अंतर्गत लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनी बहाव सिंचाई योजना वलेहड़ कुहल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना नुआड़ा कुहल का शिलान्यास किया। इस योजना से पंचायत के 50 परिवारों की लगभग 370 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

इससे पहले विधायक ने लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बने संपर्क मार्ग टोपू बस्ती का भी विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वलेहड़ कुहल योजना से पंचायत के 35 परिवारों की लगभग 300 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। टोपू बस्ती के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूर्ण कर दिया गया है। विधायक ने कृषि विभाग की जाईका परियोजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर को भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सरकार प्राकृतिक विधि से उगाई गई कच्ची हल्दी को 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर विधायक ने शिव मंदिर भवन सराय के शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए 2 लाख रुपये तथा सरस्वती महिला मंडल के दो भवनों के निर्माण के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, पंचायत उप प्रधान ललिता बलिया, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. योगेंद्र पाल कौशल, विषय विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. अमित भूषण सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और जाईका परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।