Kangra: पालमपुर में विकास की नई पहचान बना रजेहड़ पंचायत भवन, विधायक बुटेल ने किया लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 5 मई: विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को विकासखंड पालमपुर की ग्राम पंचायत रजेहड़ में 10.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायतें प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और प्रदेश सरकार पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंचायतें कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करती हैं और नीतियों का लाभ लोगों तक पहुंचाती हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9.80 करोड़ रुपये की लागत से रामपुर-रजेहड़-सारसावा वाया कपेण संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क के तैयार होने से रजेहड़ क्षेत्र सहित 11 पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि गेहड़ से सपैडू सड़क निर्माण कार्य पर 6.75 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंडबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य भी प्रगति पर है। क्षेत्र में विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए नैहण पंचायत में नया विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधायक ने रजेहड़ में खेल मैदान निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से 5 लाख रुपये, शमशान घाट में स्टोर निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और शहीद स्मारक में शेड निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर पार्षद दिलबाग, शशि राणा, खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान शशि पाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद, एडवोकेट लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, जोधा राम सहित पंचायत के वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।