Kangra: उत्तराखंड में भी हिमाचल के आत्मनिर्भर मॉडल की हो रही सराहना: पर्यटन और सुखाश्रय योजना पर पठानिया व सीएम धामी में चर्चा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 05 मई। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने देहरादून में आयोजित एशियन सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से औपचारिक रूप से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और उत्तराखंड राज्यों के पर्यटन विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पठानिया ने कहा कि हिमाचल के शक्ति पीठों और उत्तराखंड के धामों में हर साल देश भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और दोनों राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और हिमाचल का यह आत्मनिर्भर मॉडल अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को हिमाचल के पर्यटन मॉडल से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने पहाड़ी राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रारूप पर विचार विमर्श किया ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और राज्यों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले।

पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने हिमाचल की सुख आश्रय योजना पर भी विशेष रुचि दिखाई और इस पहल को बेहतर बताते हुए सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के प्रयासों की देश भर में चर्चा हो रही है और कई प्रतिष्ठित संस्थाएं भी हिमाचल के आत्मनिर्भर मॉडल की सराहना कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई टीम का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।