Sirmaur: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा का नाहन में जोरदार प्रदर्शन, पाक नागरिकों को निष्कासित करने की मांग

Date:

--Advertisement--

पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को जिला सिरमौर भाजपा ने नाहन में रोष रैली निकाली। यह रैली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से डीसी ऑफिस तक निकाली गई, जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। रैली के अंत में भाजपा ने डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें प्रदेश में वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र सरकार के आदेश के अनुरूप निष्कासित करने की मांग की गई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इसे अत्यंत घृणित, कायराना तथा हृदय विदारक हरकत बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले में 27 निर्दोष भारतीय नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के इशारे पर अंजाम दिया गया।

सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना इस कायराना हरकत का जल्द ही मुंहतोड़ जवाब देंगे और पूरा देश प्रधानमंत्री और सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के कई राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर सीमा पार भेजा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की कि हिमाचल प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की शीघ्र पहचान कर, उन्हें तय समय सीमा में निष्कासित किया जाए।

इस रैली में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा नेता बलदेव सिंह भंडारी सहित अन्य भाजपा नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।