Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET-2025) के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11 मई को होगी परीक्षा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टैस्ट (एचपीसीईटी-2025) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश परीक्षा 10 और 11 मई को चंडीगढ़ सहित प्रदेश के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष कुल 10517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें स्नातक विषयों में 9782 और स्नातकोत्तर विषयों में 735 आवेदन शामिल हैं। बीटैक में 5387, बी. फार्मेसी में 3408, एमसीए में 322, एमबीए में 346, बीएचएमसीटी में 38, बीएससी एचएम में 50, एमएससी फिजिक्स में 25, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में 23 और एमबीए पर्यटन में 11 आवेदन आए हैं।

परीक्षा 10 मई को सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में बिलासपुर में 889, चम्बा में 200, गौतम कॉलेज हमीरपुर में 1900, तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में 620, कुल्लू में 180, मंडी में 1341, डीएवी कांगड़ा में 1000, नगरोटा बगवां में 653, पालमपुर में 778, आरकेएमवी शिमला में 634, सिरमौर में 107, सोलन में 223, ऊना में 818 और चंडीगढ़ में 376 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सायं के सत्र के लिए 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें डीएवी कांगड़ा में 260, मंडी में 62, सोलन में 56 और तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर हमीरपुर में 397 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने बताया कि एचपीसीईटी-2025 के लिए प्रदेश के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिनमें परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

10 मई को सुबह के सत्र में बीटैक (डायरेक्ट एंट्री), बी. फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) और एमएससी फिजिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि सायं के सत्र में एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी) और बीएचएमसीटी की परीक्षाएं होंगी। 11 मई को सुबह के सत्र में केवल तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।