Kullu: कुल्लू में दो ड्रग्स केस: 309 ग्राम चरस और 3.4 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना मणिकर्ण और मनाली की टीमों ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 309 ग्राम चरस और 3.400 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया गया है।

पहले मामले में मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने रस्कट क्षेत्र के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक (PB 65BG-3505) को जांच के लिए रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनकी पहचान जशनप्रीत सिंह (20), निवासी मनसा (पंजाब) और फायस फारूक (22), निवासी त्रिस्सुर (केरल) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 309 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मणिकर्ण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

दूसरे मामले में मनाली पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलेउ गोम्पा स्थित एक होम स्टे में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में ठहरे शुभम कुमार (26), निवासी अंबाला (हरियाणा) से 3.400 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दोनों मामलों की पुष्टि एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।