Bilaspur: वोल्वो बस में सफर कर रहे युवक से मिली 86.21 ग्राम चरस, स्वारघाट पुलिस ने टनल पर पकड़ा

Date:

--Advertisement--

स्वारघाट पुलिस थाना की टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास थापना क्षेत्र में चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बिलासपुर से कीरतपुर की ओर जा रही एक निजी वोल्वो बस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब बस को निरीक्षण के लिए रोका, तो जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। शक के आधार पर पुलिस ने उस युवक से पूछताछ की और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली। बैग से एक काले रंग के पॉलीथिन लिफाफे में 86.21 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान अतुल शर्मा (20) निवासी गांव ढाणी, डाकघर नथवान, तहसील रतिया, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने की है और बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।