Mandi: जोगिंद्रनगर में चोरों का कहर: 15 दिनों में एक ही घर में दो बार चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर में चोरों के आतंक ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ताजा घटनाक्रम में निचला गरोड़ू पंचायत के मकड़ैना गांव में एक ही घर में मात्र 15 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। इससे पहले इसी घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया था, जो अभी तक अनसुलझा है। अब फिर से अमित कुमार के घर में चोरी हो गई है। अमित कुमार, जो चंडीगढ़ में रहते हैं, ढेलू में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे। जब वे अपने मकड़ैना स्थित घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बताया कि इस बार लगभग 15 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले हुई चोरी में लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ सकीनी कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। बार-बार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।