Mandi: मंडी के दुदर गांव में 38 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव में खुद को मारी गोली, मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के दुदर गांव में बुधवार देर शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत निवासी दुदर ने अपने ही घर में बंदूक से खुद को गोली मार ली।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता कमलकांत का बयान मौके पर दर्ज किया गया है।

पिता के अनुसार, मुकेश नशे का आदी था और लंबे समय से मानसिक तनाव में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा है।

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्महत्या में प्रयुक्त हथियार की जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी था या किसी अन्य माध्यम से लाया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।

Kangra: धर्मशाला में LLM करने का नया मौका, HPU खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय कोर्स; 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।